न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन के निर्देश पर जिले में 62 साल की उम्र पूरी कर चुकीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का डाटा तैयार किया जा रहा है। इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासन के आदेश पर रिटायरमेंट देने की तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया जा रहा है।
शासन स्तर से बाल विकास एवं पुष्टाहार परियाजनाओं में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट दिए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शासन के निर्देश पर जिले में 62 वर्ष की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का डाटा परियोजनाबार डाटा एकत्रित किया जा रहा है।
इस डाटा को सीडीपीओ के माध्यम से सत्यापित कराकर मांगा जा रहा है। यहां जिले में करीब दो दर्जन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऐसी हैं, जिनकी उम्र 62 वर्ष हो चुकी है। अब इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं रिटायरमेंट देने की तैयारी की जा रही है। डीपीओ डीके सिंह ने बताया कि अभी परियोजनावार डाटा एकत्रित किया जा रहा है। इसके बाद इन सभी को नोटिस जारी किया जाएगा।