फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिसावर में खाद न पहुंचने पर किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
बिसावर में खाद न पहुंचने पर धरना प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिसावर में सहकारी संघ और अन्य एक समिति पर खाद न मिलने के कारण परेशान किसानों की समस्या को लेकर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष उदयपाल सिंह दरोगा के नेतृत्व में बिसावर में शनिवार से धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना सुबह से लेकर देर रात तक अनवरत रूप से जारी रहा।
किसान नेताओं ने खाद सहकारी संघ और समिति पर खाद पहुंचने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष उदयपाल सिंह ने कहा कि आलू की फसल की बुवाई के लिए बिसावर क्षेत्र के किसान बेहद परेशान हैं। उन्हें डीएपी खाद नहीं मिल पा रहा है। पिछले कई सालों से इन समितियों पर खाद नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह क्षेत्र के किसानों के साथ लगातार पिछले 15 दिनों से डीएम, एसडीएम व अन्य कई अधिकारियों से बिसावर में खाद पहुंचाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उनकी उदासीनता से किसानों की इस विकट समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

लाइसेंसधारक उर्वरक विक्रेता किसानों का शोषण कर रहे हैं। युवा जिला अध्यक्ष बॉबी सिंह जाट ने कहा कि बिसाबर मे जब तक सहकारी संघ बिसावर समिति पर डीएपी खाद नही आएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर देवेंद्र सिंह दरोगा, राम चौधरी, गोली श्याम, हरिप्रसाद बघेल, सुरेश चौधरी, राहुल सिंह जाट, रेव कुमार चौधरी, अजय सिंह, हेतराम, छीतर सिंह, मुकेश वाल्मीकि आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें