फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मांगों को लेकर किसानों ने दिया धरना, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
मांगों को लेकर तहसील के गेट पर धरना देते भाकियू हरपाल गुट के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) हरपाल गुट के कार्यकर्ताओं ने चौ. हरपाल सिंह के नेतृत्व में शनिवार को तहसील के गेट पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्याओं का समाधान करने की मांग की। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन समाधान दिवस में डीएम को सौंपा गया। संचालन उमाशंकर बांगर ने किया।
ज्ञापन में आवारा गाय एवं सांड़ से फसलों की बर्बादी को रोकने के लिए मजबूत गोशाला बनाए जाने, विद्युत लाइनों को कसवाकर मजबूत बनाने, बिजली की चिंगारी से फसल को बचाए जाने, किसानों को मुफ्त बिजली देने के वादे पर अमल करने, स्मार्ट मीटर लगाकर किसानों का बिजली बिल न बढ़ाने, लखीमपुर खीरी कांड में किसानों की हत्या के दोषी को कड़ी सजा दिलाने और किसान नेता राकेश टिकैत को सुरक्षा दिए जाने, सासनी-नानऊ रोड को दुरुस्त कराने की मांगें प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में विनोद कुमार पुंढीर, राजकुमार कौशिक, उमा तोमर, भगवान सिंह, विजेंद्र सिंह, विशंभर सिंह, राजकुमार, राकेश बाबू, रामबाबू सिंह चौहान आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें