फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किसानों को नलकूप के लिए नहीं मिल रहे ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बिजली महकमे के स्टोर में सामान का टोटा है। किसानों को नलकूप के लिए ट्रांसफॉर्मर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्हें फसल सूखने का डर सता रहा है। अप्रैल से 24 जून तक दो सौ से अधिक किसानों ने नलकूप के कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। स्टोर में ट्रांसफॉर्मर की कमी के चलते पचास किसान लाइन में लगे हुए हैं।
जिले में फसलों की सिंचाई के लिए नलकूप लगाने का ग्राफ बढ़ा है। जनपद में 19 हजार से अधिक नलकूप कनेक्शन हैं। एक अप्रैल से 24 अप्रैल तक दो सौ से अधिक किसानों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। खास बात यह है कि नलकूप कनेक्शन पूर्ण राशि जमा करने पर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद भी करीब पचास किसान 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर के लिए लाइन में लगे हुए हैं। हर रोज ट्रांसफॉर्मर के लिए किसान स्टोर के चक्कर काट रहे हैं। एसडीओ स्टोर सुशील कुमार का कहना है कि एक साथ किसानों ने कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिए हैं। इसलिए समस्या पैदा हुई है। एक दो दिन में ट्रांसफॉर्मर आ जाएंगे। शेड्यूल के तहत सामान उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें