फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : औद्योगिक क्षेत्र में लाइन बनाने में फार्म हाउस आ रहा आड़े

विज्ञापन
हाथरस : अलीगढ़ रोड पर सीवर लाइन डालने को रोड की होती खोदाई। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में अलग फीडर बनाने की राह में फार्म हाउस लाइन में आड़े आ रहा है। इस कारण फीडर निर्माण को उद्यमियों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। पहले फीडर निर्माण का काम पंद्रह जनवरी तक पूरा होना था। अब विभागीय अधिकारी लाइन के लिए नई कार्य योजना बनाने में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों शहर प्रतिपुरम बिजलीघर से औद्योगिक इकाइयों को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इस लाइन पर साकेत कालोनी, गिर्राज कॉलोनी सहित कई कालोनियां जुड़ी हुईं हैं। इस कारण जरा सा फॉल्ट होने पर इकाइयों को बिजली संकट से जूझना पड़ता है। उद्यमियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने बिजनस प्लान के तहत यहां फीडर बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अलग लाइन निर्माण में एक फार्म हाउस बीच में आ रहा है। इस कारण इस लाइन का काम धीमा हो गया है। इस फीडर के बनने से एक दर्जन से अधिक इकाइयों को पर्याप्त बिजली मिलेगी। एक्सईएन सुभाष चंद्रा का कहना है कि अलग फीडर की लाइन में फार्म हाउस के निकट दिक्कत आ रही है। इस कारण अभी काम होने में समय लगेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें