फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुरनम आंखों से दी लालगढ़ी के लाल को विदाई

विज्ञापन
शहीद शिशुपाल यादव का शव गांव आने पर विलाप करती महिलायें। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

लालगढ़ी निवासी सीआरपीएफ के शहीद एएसआई शिशुपाल का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका पार्थिव शरीर पैत्रिक गांव लालगढ़ी में दोपहर को पहुंचा। जहां कई हजार लोगों ने नम आंखों से वीर शहीद शिशुपाल को श्रद्घांजलि दी। इस दौरान सीआरपीएफ की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। मुखाग्नि शिशुपाल के एकमात्र पुत्र अमन यादव ने दी। इस दौरान अमर शहीद शिशुपाल जिंदाबाद और अमर रहे के नारे गूंज उठे।
शिशुपाल यादव सीआरपीएफ में एएसआई के पद पर उड़ीसा के जिला नूआपाड़ा के भैसाडीह क्षेत्र में तैनात थे।भैंसाडीह से जंगल के रास्ते करीब दस किलोमीटर सड़क का निर्माण चल रहा था। इस निर्माण से वहां के नक्सली नाखुश थे। इसलिए उन्होंने पोस्टर लगा कर चेतावनी भी दी थी कि प्रशासन इस निर्माण को बंद करा दें अन्यथा परिणाम घातक होंगे लेकिन प्रशासन ने उनकी चुनौती को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को नक्सलियों ने उस निर्माणाधीन रोड को बंद कर दिया। शिशुपाल यादव अपने तीन साथियों सहित रास्ता खुलवाने के लिए पहुंचे । वहां पर पहले से ही सैकड़ों नक्सली हथियारों के साथ मोर्चा जमाये छिपे हुए थे। जैसे ही जवानों ने रास्ता खुलवाने का प्रयास किया, वैसे ही सीआरपीएफ के जवानों की पार्टी पर रॉकेट से हमला किया गया।
इस हमले में तीनों जवान गंभीर घायल हो गये। घायल होने के बाद जवानों ने नक्सलियों पर फायरिंग की । जिसमें कई नक्सली मारे गये तथा वह अपने मृत घायल साथियों के शव उठा कर ले गये। इस दौरान नजदीक आकर नक्सलियों ने पुन: तीनों जवानों को गोलियां चला कर मार डाला।
बुधवार को उड़ीसा से शिशुपाल यादव का शव हवाई जहाज से दिल्ली आया। जहां सीआरपीएफ मुख्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद गाड़ी में शव गांव लाया गया। अलीगढ़ से रैपिड एक्शन फोर्स की टुकड़ी कमांडेंट अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में गार्ड ऑनर देने गांव पहुंची।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर तक कई हजार लोग गांव में शहीद को विदाई देने पहुंचे। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्घ, विधायक वीरेन्द्र राना ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला पुलिस की गारद टुकड़ी भी गांव में पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें