फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खुशहाल परिवार दिवस में पढ़ाया परिवार नियोजन का पाठ

विज्ञापन
हाथरस : खुशहाल परिवार दिवस कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत ‘खुशहाल परिवार दिवस’ का आयोजन हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदपा पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुनील ने किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर खुशहाल परिवार दिवस का उद्घाटन एसडीएम राजकुमार यादव एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदपा पर महिला खुशहाल परिवार दिवस, नसबंदी शिविर और अंतराल दिवस का आयोजन किया गया। चंदपा में 29 महिला लाभार्थियों का नसबंदी के लिए पंजीकरण हुआ। इसके सापेक्ष 26 महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन हुआ। एक पुरुष नसबंदी भी हुई। सभी स्थानों पर अंतरा, छाया और माला आदि गर्भ निरोधक सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन

जिला परिवार नियोजन लॉजिस्टिक प्रबंधक विजयपाल सिंह ने बताया कि परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं बच्चों में तीन वर्ष का अंतराल रखने के लिए सरकार द्वारा हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलवीर सिंह वर्मा ने बताया कि जिले के ड्रग वेयर हाउस में परिवार नियोजन की समस्त सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. डीके अग्रवाल ने कहा कि लोग परिवार नियोजन के साधनों को अपनाएं और परिवार की खुशहाली को बनाए रखें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश राठौर ने कहा कि यह दिवस प्रत्येक माह की 21 तारीख को समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला महिला अस्पताल पर मनाया जा रहा है। इसके तहत अधिक से अधिक सेवाएं समस्त स्वास्थ्य इकाइयों पर लाभार्थियों को दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें