फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कुछ महत्वपूर्ण फाइलों को जलाने की सूचना निकली झूठी

विज्ञापन
हाथरस: मोबाइल फोन में आई सूचना को बीएसए को दिखाते डीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बीएसए ने दफ्तर में पड़े पुराने रिकॉर्ड को कंप्यूटर में फीड करा कर नष्ट करा दिया है। इसे लेकर किसी ने यह खबर फैला दी कि बीएसए द्वारा शिक्षकों की बर्खास्तगी की पत्रावलियों को जलाया जा रहा है। इस बात की जानकारी होने पर डीएम मंगलवार को बीएसए दफ्तर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उनके साथ सीडीओ भी थे। निरीक्षण में डीएम ने पाया कि अध्यापकों की पत्रावली से संबंधित सारा रिकॉर्ड सुरक्षित हैं।
एक चैनल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रखी शिक्षकों की बर्खास्तगी की फाइलों को जलाकर नष्ट कराने की खबर चला दी। इसके अलावा बीएसए पर अन्य आरोप भी लगाए गए। इस बात सूचना जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार तक भी पहुंची। जिसके बाद मंगलवार को जिला अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व सीडीओ आरबी भास्कर बीएसए दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर उन्हें बीएसए मनोज कुमार मिश्र भी मिले। जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी ली और छानबीन की। जिलाधिकारी की छानबीन में यह बात सामने आई कि बीएसए द्वारा पुराने रिकॉर्ड को कंप्यूटर में फीड करा कर नष्ट करा दिया गया है। इसके अलावा बर्खास्तगी की जिन फाइलों को जलाकर नष्ट कराए जाने की खबर चलाई गई थी। वह सभी फाइलें जिलाधिकारी को बीएसए दफ्तर में मिली। डीएम का कहना है कि अध्यापकों की बर्खास्तगी से संबंधित सभी पत्रावलियां बीएसए कार्यालय में सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें