फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चार शिक्षकों के प्रमाणपत्र जांच में निकले फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2011 की टेट परीक्षा पास कर शिक्षक बनने वालों में चार अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र जांच में फर्जी पाए गए हैं। इन चारों के खिलाफ बीएसए ने सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है।
विकासखंड सादाबाद के प्राथमिक विद्यालय नगला बुर्ज में तैनात प्रेम सिंह, प्राथमिक विद्यालय अतुर्रा में तैनात लता कुमारी के शिक्षक पात्रता परीक्षा के अंकों में सत्यापन के दौरान भिन्नता पाई गई। इस मामले में गंभीरता से विभागीय जांच हुई। जिसमें इस बात की पुष्टि हुई कि टेट परीक्षा का प्रमाणपत्र फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा विकासखंड हसायन के प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर के सुबोध कुमार और विकासखंड सिकंदराराऊ के प्राथमिक विद्यालय लाल गढ़ी में तैनात मुकेश देशवाल के टेट परीक्षा के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। इन चारों के खिलाफ बीएसए सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि टेट परीक्षा के प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर 4 शिक्षकों के खिलाफ सेवा समिति की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें