फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बीड़ी से फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग व लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की औद्योगिक क्षेत्र स्थित रंग की फैक्टरी में बीडी की चिंगारी से आग लग गई। इससे लाखों का नुकसान हो गया। इससे आसपास भी अफरा-तफरी मच गई। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंची दमकलों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। आग बुझने पर सभी ने राहत की सांस ली।
शहर की गिर्राज कॉलोनी निवासी मुकेश जैन की श्रीजी पेंट के नाम से इंडस्ट्रियल एरिया में रंग बनाने की फैक्टरी है। यहां पर वॉल पुट्टी, पेंट, समोसम आदि बनाने का काम होता है। बताया जा रहा है कि एक मजदूर ने आग लगी बीड़ी की टुकड़ा पैकिंग मैटेरियल के पास ही फेंक दिया, जिससे आग लग गई और देखते ही देखते आग ने थोड़ी देर में विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन

चार गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। फैक्टरी के अंदर लगी आग से उसकी दीवारों में भी चटक कर दरारें पड़ गई हैं। आग लगने से आसपास की फैक्टरी वालों में भी डर का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन

आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फैक्टरी में आग लगने की सूचना पर मौके पर भीड़ भी लग गई। सूचना पर एसडीएम सदर राजकुमार, सीओ सदर रुचि गुप्ता सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने भी आग को बुझाने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें