फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हसायन व महौ में टीकाकरण की खराब प्रगति पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में टीकाकरण का जायजा लेते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ डीएम ने रमेश रंजन ने बैठक कर कोविड टीकाकरण शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिए। जिले में चल रहे टीकाकरण में हसायन और महौ की प्रगति संतोषजनक न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई।
डीएम ने संबंधित अधिकारियोें को कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के लिए क्लस्टर मॉडल 2.0 के तहत कार्य करते हुए टीकाकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीम प्रतिदिन 75 घरों का सर्वे करते हुए कम से कम 200 व्यक्तियों का टीकाकरण करें। गांव अथवा मजरे में टीकाकरण से कोई छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ तैनात कर्मचारियों एवं अन्य जैसे ग्राम प्रधान, कोटेदार आदि का टीकाकरण एवं उनके परिवार का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी से समस्त अध्यापकों एवं उनके परिवारीजनों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समस्त उप जिलाधिकारियों को संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं ग्राम प्रधान, कोटेदार, लेखपाल के साथ बैठक कर टीकाकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि औसत से कम टीकाकरण पाया जाए तो संबंधित टीमों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी ने बताया कि 177 टीमों द्वारा शिविर लगाकर जिले में नौ नवंबर को कुल 18,115 लोगों को टीका लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें