फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शिक्षा की गुणवत्ता खराब मिलने पर प्रधानाध्यापिका से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहीन ने शनिवार को संविलियन विद्यालय रामपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शैक्षिक गुणवत्ता खराब पाई गई। इसके संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण में 244 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 168 बच्चे उपस्थित पाए गए। शैक्षिक गुणवत्ता निम्न स्तर की पाई गई। बच्चों का शैक्षिक अधिगम स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। प्रधानाध्यापक को निर्देशित दिया गया कि अधीनस्थ कर्मचारियों के संबंध में अपना स्पष्टीकरण एक सप्ताह में प्रस्तुत करें। समस्त शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि मेन्यू के अनुसार गुणवत्ता युक्त एमडीएम बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड 19 प्रोटोकोल का अनुपालन कराते हुए विद्यालय में शिक्षण कार्य कराएं। डीबीटी का कार्य समय से पूर्ण कराएं। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं का आकलन कर प्रेरणा तालिका में अंकित किया जाए। शिक्षक डायरी तैयार कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक करुणा, सहायक अध्यापक समरजीत कौर, नरेश कुमार, अभिषक सेंगर, अक्षिता वर्मा एवं शिक्षा मित्र मंजुला कुमार उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें