फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रेरणा पोर्टल पर अनुपस्थित मिले 114 शिक्षक-शिक्षिकाओं से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पिछले तीन महीनों में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों का विभागीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया था। जिसमें अनुपस्थित मिले शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रेरणा पोर्टल पर अनुपस्थित दर्शाया गया है। अब बीएसए ने ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा है, ताकि विभागीय कार्रवाई की जा सके।
जनवरी, फरवरी एवं मार्च 2022 में खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयकों, एआरपी, एसआरजी एवं डायट मेंटरों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्रेरणा पोर्टल पर किए गए निरीक्षण के दौरान 114 शिक्षक-शिक्षिकाओं को अनुपस्थित दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि प्रेरणा पोर्टल पर अनुपस्थित दर्शाए गए अध्यापकों, शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों से सुसंगत साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण लेकर एवं स्पष्टीकरण का परीक्षण कर रिपोर्ट मांग है। बीएसए शाहीन ने बताया कि अनुपस्थित रहने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है, ताकि विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें