न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगला सिंगी में छह लोगों की मौत केेे मामले में अब लगातार कार्रवाई भी हो रही है। पहले इस मामले में कोतवाली हाथरस गेट एक एसआई और बीट आरक्षी को निलंबित किया गया था।
अब इस मामले में एक आबकारी निरीक्षक और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पीड़ितों ने यह आरोप लगाया था कि उन्हें जहरीली शराब पिलाई गई है। इतना ही नहीं यह चर्चा भी है कि तीन और लोग भी शराब के सेवन से मरे हैं। ऐसे में शासन ने इस पर कार्रवाई की है।
अब शासन ने इस मामले में आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार व सिपाही सुषमा को निलंबित कर दिया है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि आबकारी निरीक्षक व सिपाही को निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण की जांच की जा रही है।