न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी के एक मकान से चोर मोबाइल फोन व नगदी पार कर ले गए। चोरी के बाद चोर घर का दरवाजा बाहर से बंद कर गए। नींद खुलने पर परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों ने उनके घर का दरवाजा खोला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
इकबाल निवासी नगला अलगर्जी अपने परिजनों के साथ घर में सोए हुए थे। घर का अंदर से दरवाजा बंद करना भी भूल गए। इसी का फायदा उठाते हुए बदमाश उनके घर के अंदर दाखिल हो गए और तीन मोबाइल फोन व पांच हजार रुपये पार कर ले गए। चोर जाते समय मकान का दरवाजा बाहर से बंद कर गए। शोर शराबा होने पर पड़ोसियों ने दरवाजे को खोला। सूचना मिलने पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।