फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आबकारी विभाग ने सात लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामद

विज्ञापन
हाथरस : हाथरस जंक्शन में चुनाव को लेकर शराब की दुकानों का निरीक्षण करती आबकारी विभाग की टीम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व होली के त्योहार को देखते हुए शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आबकारी टीम ने सिकंदराराऊ क्षेत्र के ग्राम गढ़िया एवं गिहारा बस्ती में छापा मारकर सात लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। 50 लीटर लेहन मौके पर नष्ट किया गया।
विज्ञापन

टीम ने हाथरस जंक्शन स्थित देसी-विदेशी शराब और बीयर की दुकान, लाड़पुर की देसी शराब की दुकान का निरीक्षण किया। टीम ने शराब की बोतलों पर चस्पा क्यूआर कोड की जांच की। इस मौके पर आबकारी निरीक्षक संजय चंद्रा व श्रीराम, प्रधान आबकारी सिपाही गिरीश शर्मा, अशोक कुमार, अरविंद सिंह, सोनवीर, अवधेश कुमार, प्रेमलता और सुषमा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें