हाथरस : छापा मारती आबकारी विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत रविवार को आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आबकारी व पुलिस टीम ने क्षेत्र के गांवों में छापा मार कार्रवाई की। टीम ने बुर्ज, धानौटी, नयाबाग चौराहा पर अवैध शराब के विभिन्न संदिग्ध अड्डों पर दबिश दी। हालांकि, इस दौरान कुछ भी अवैध बरामदगी नहीं हुई।
टीम ने लोगों को अवैध, सस्ती व नकली मदिरा के सेवन से जन स्वास्थ्य को होने वाली हानियों के विषय मे जागरूक किया। लोगों को मोबाइल नंबर देते हुए अपील की गईं कि अगर कही भी अवैध अड्डों पर शराब बनती या बिकती हो, इसकी सूचना तत्काल आबकारी विभाग व पुलिस को दे। सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।
कार्रवाई के दौरान टीम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 कृष्ण मुरारी सिंह व उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार तेवतिया चौकी प्रभारी बिसावर मय टीम उपस्थित रहे। अवैध मदिरा के विरुद्ध यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। संवाद