फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सरकार की हर नीति किसान विरोधी

विज्ञापन
हाथरस : गांव कुंवरपुर में पदयात्रा निकालते कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को कई गांवों में पदयात्रा निकाली और चौपाल भी लगाई। इस मौके पर कांग्रेसियों ने नये कृषि कानूनों को काला कानून बताया। साथ ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर भी सरकार को घेरा।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता नगला बेरिया, नगला धन सिंह नहरोई, लहरा और लच्छी की नगरिया होते हुए गांव कुंवरपुर पहुंचे। वहां उन्होंने हनुमान बगीची पर लोगों से संवाद किया। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आज किसान हताश है। वह अपने को ठगा महसूस कर रहा है। जितने बड़े बहुमत के साथ भाजपा को सत्तासीन किया था, आज भाजपा उस बहुमत का दुरुपयोग कर रही है। सरकार की हर नीति किसान विरोधी है। सरकार किसानों के लिए तीन काले कानून लाई है। साथ ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में इजाफा कर लोगों की मुश्किल बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, कुलदीप कुमार सिंह, काजल चौधरी, पं. ऋषि कुमार कौशिक, हरिशंकर वर्मा, रोशन लाल वर्मा, भीमसेन, रमाशंकर, गोविंद शरण चतुर्वेदी, बीना गुप्ता एडवोकेट, विष्णु कुमार चौधरी, ऊदल सिंह, कन्हैयालाल पुलंद, अविनाश पचौरी, सोरन सिंह, साधू राम, गुड्डू, ऊदल, बिट्टू, हरि शंकर, प्रेमपाल, सत्यम वशिष्ठ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें