न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भारतीय जनता पार्टी की की जनविश्वास यात्रा शहर के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन से मंगलवार की सुबह 10 बजे शुरू हो गई। यात्रा को लेकर भाजपाई काफी उत्साहित दिखे। यात्रा का कई जगहों पर जोशीला स्वागत किया गया।
यात्रा सोमवार की रात्रि में ही शहर में आ गई थी। सुबह इस यात्रा में शामिल रथ पर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, यात्रा के बृज क्षेत्र के संयोजक एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, यात्रा के सह संयोजक ठा. श्यौराज सिंह, सांसद हाथरस राजवीर दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, चिराग उपाध्याय आदि शामिल हुए। यात्रा शहर के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन से चलकर गिजरौली पहुंची। यहां ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, शीलेंद्र गौड़ और विष्णु बघेल ने स्वागत किया। उसके बाद आगरा रोड पर पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय के आवास बामौली हाउस पर जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय और चिराग उपाध्याय ने स्वागत किया।
तदुपरांत भगत सिंह पार्क पर दुर्गेश नंदनी और राकेश शर्मा अनाड़ी ने स्वागत किया। सादाबाद गेट पर रत्नेश चटर्जी और रमन माहौर ने स्वागत किया। चूना वाला डंडा पर प्रशांत शर्मा, अशोक अग्रवाल ने स्वागत किया। लोहट बाजार में मूलचंद्र वार्ष्णेय, मोहन पंडित ने स्वागत किया। सराफा बाजार में दिनेश शर्मा और शैलेंद्र सराफ ने स्वागत किया। कमला बाजार में शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय ने स्वागत किया। कमला बाजार में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा यात्रा में शामिल हुए। क्रांति चौक पर अनूप अग्रवाल, विजय वार्ष्णेय ने स्वागत किया। सासनी गेट पर संध्या आर्य और सुनीत आर्य आदि ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा शहर के बागला इंटर कॉलेज पहुंची।
समापन के बाद यात्रा फिर से अलीगढ़ रोड की ओर चली। लेबर कॉलोनी में सीए मानवीर सिंह, ज्ञानेश कोरी, हेम सिंह ठेनुआं, हरीश सेंगर और आशीष सेंगर ने स्वागत किया। लोक निर्माण विभाग के गेट हाउस के निकट नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने एजेंसी पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। गढ़ी तमना पर रामवीर सिंह माहौर, जितेंद्र कुमार, राजूराज एड, विनोद चौधरी, नारायन लाल आदि ने स्वागत किया। दयानतपुर में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, श्वेता दिवाकर, रामनिवास रावत, विवेक रावत ने स्वागत किया। इसके अलावा बाईपास, नगला भुस सहित कई स्थानों पर यात्रा का पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। संवाद
कमला बाजार में उपमुख्यमंत्री भी हुए शामिल
हाथरस। जनविश्वास यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए शहर के कमला बाजार पहुंची। कमला बाजार में यात्रा में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शामिल हो गए।। पदाधिकारियों ने जोशीले नारों के साथ उनका स्वागत किया। डिप्टी सीएम के यात्रा में शामिल होते ही पदाधिकारियों में उत्साह बढ़ गया। संवाद
लेबर कालोनी में बृज बहादुर के यहां पहुंचे डॉ. दिनेश
हाथरस। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा जनसभा के समापन के बाद लेबर कालोनी स्थित भाजपा के प्रदेश उपाध्याय बृज बहादुर भाजपा के आवास पर पहुंचे। उन्होंने वहां दोपहर को भोजन किया। भोजन करने के बाद परिवार से कुलशक्षेम पूछी। उसके बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गए। संवाद