फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले के रोजगार सेवकों को होली से पहले मिलेगा मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के मनरेगा रोजगार सेवकों के लंबित मानदेय का भुगतान होली के त्योहार से पहले कराने की तैयारी ग्राम्य विकास विभाग ने शुरू कर दी है। जिले के 220 मनरेगा रोजगार सेवकों को पिछले दिसंबर माह के बाद से मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) की ओर से होली को देखते हुए रोजगार सेवकों को लंबित मानदेय का भुगतान करने की तैयारी की जा रही है। विभाग की ओर से लंबित मानदेय का आंकड़ा एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खातों के सत्यापन के साथ भुगतान की भ्ी फीडिंग की जा रही है, जिससे उच्चाधिकारियों का अनुमोदन मिलते ही भुगतान की कार्यवाही की जा सके। परियोजना निदेशक एके मिश्र ने बताया कि सभी रोजगार सेवकों को होली से पहले मानदेय का भुगतान किया जा रहा है, जिससे होली का पर्व सही तरीके से मनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें