फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पशु आरोग्य मेले में देसी गोवंश पालने पर दिया जोर

विज्ञापन
हाथरस : गांव तेहरा में पशु आरोग्य मेले का गो पूजन कर शुभारंभ करते ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस ब्लॉक के गांव तेहरा में पशुपालन विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय ने गाय को तिलक लगाकर, माला पहनाकर, गुड़ खिलाकर व सरस्वती पूजन कर किया। ब्लॉक प्रमुख ने देसी गोवंश को ज्यादा पालने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि देसी गोवंश की रोग प्रतिरोधक क्षमता विदेशी पशुओं से ज्यादा अच्छी होती है और उनका दूध भी अधिक पौष्टिक व ताकतवर होता है। इस मौके पर पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा ने पशुधन बीमा के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में 572 गाय, भैंस, भेड़ और बकरी आदि पशुओं को चिकित्सा, बांझपन निवारण, कृमि नाशक दवाई, बधियाकरण, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान किया गया। सभी रोगों की दवा का नि:शुल्क वितरण किया गया। मेले में डॉ. तनुजा, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. हरपाल, पशुधन प्रसार अधिकारी जीसी शर्मा, हरवंश वशिष्ठ, अनिल शर्मा, नरेंद्र चौहान, मीनू पाठक, पशु औषधि सुधीर कुलश्रेष्ठ, चेतन, बंटी, आदि थे। संचालन डॉ. आशीष शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें