फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : व्यापारी बोले, नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारा जाए

विज्ञापन
हाथरस : एसपी ऑफिस में व्यापारियों के साथ बैठक करते सीओ ट्रैफिक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सीओ ट्रैफिक शैलेंद्र वाजपेई ने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक ली। इसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में व्यापारियों ने मांग कि की नगर में ट्रैफिक की व्यवस्था को और अधिक सुचारु किया जाए। विभिन्न स्थानों पर कुछ अवांछनीय तत्व नशेबाजी की हरकतें करते हैं। उन पर अंकुश लगाया जाए।
बागला कॉलेज मार्ग पर जाम की स्थिति को देखते हुए वहां गलत साइड पर वाहन चालक चलाने वालों को माइक द्वारा हिदायत दी जाए उसके बाद भी यदि वे ना माने तो उनका चालान काटा जाए। व्यापारियों ने हर महीने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक सुचारु कराने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री योगा पंडित, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोविंद प्रसाद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अशोक बागला, जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश सरदाना, भाजपा नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन लाल शर्मा, रविंद्र सिंह, भूपेंद्र कौशिक, अमित अग्रवाल, भूपेंद्र शर्मा, नानक चंद पचौरी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें