फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिजली कर्मियों को जल्द लगेगी कोरोना से बचाव के टीके की पहली खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली महकमे में काम करने वाले कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। जिले के 64 बिजलीघरों व कार्यालयों के संचालन में लगे 700 सौ से अधिक कर्मियों को कोरोना से बचाव के टीके की पहली खुराक लगेगी। जिला प्रशासन ने बिजली महकमे के अफसरों और कर्मियों की सूची मांगी है, ताकि उनके कार्यालयों में टीकाकरण का काम शुरू किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे के कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बिजली कर्मियों की यह भी मांग है कि उनको फ्रंट लाइन वर्कर घोषित किया जाए। कर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बिजली महकमे के अधीक्षण अभियंता से कार्यालयों में काम करने वाले कर्मियों के अलावा बिजलीघरों के संचालन में लगे छह सौ से कर्मियों की सूची मांगी है। उम्मीद है कि जल्द ही इन कर्मियों को टीके की पहली खुराक लग जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें