फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ऑक्सीजन प्लांट के लिए तेजी से चल रही प्रक्रिया, कुरसंडा सीएचसी भी जल्द होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अलीगढ़ मंडल के संयुक्त निदेशक डॉ. एमएल अग्रवाल ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेडी ने स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना टीकाकरण की स्थिति का जायजा लिया। उसके बाद उन्होंने सीएचसी के प्रत्येक पटल का बारीकी से निरीक्षण किया और सीएचसी प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएचसी की व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष जताया।
संयुक्त निदेशक ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाए। 18 से 44 साल की उम्र वाले लोगों का टीकाकरण भी अब शुरू कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह अफवाहों पर ध्यान न देकर कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं। सीएचसी सादाबाद में आठ जगह टीकाकरण चल रहा है। टीकाकरण नियमानुसार हो रहा है। पंजीकरण कराने के बाद ही टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण कराने आए लोगों से जब बातचीत की गई तो उन्होंने भी बताया कि टीका लगवाने से किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि इस चीज का विशेष ध्यान रखा जाए कि टीका लगवाने के दौरान किसी को कोई परेशानी न हो। किसी को परेशानी हो तो उसे ऑब्जरवेशन रूम में बैठाएं। उन्होंने कहा कि सादाबाद में ऑक्सीजन प्लांट के लिए प्रक्रिया काफी तेजी से चल रही है। इसके अलावा यहां कोविड सेंटर भी बनेगा। कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। सीएचसी कुरसंडा का संचालन भी जल्द ही शुरू कराया जाएगा। कुछ तकनीकी खामी की वजह से यह संचालित नहीं हो पा रहा है। उनके साथ वैक्सीन इंचार्ज, सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह, जुगेंद्र यादव अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें