फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दुकान पर कब्जे को लेकर झगड़ा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
नयागंज में हंगामा कर रहे लोगों को पकड़कर ले जाती पुलिस। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार नयागंज में शनिवार को दो पक्षों में एक दुकान पर कब्जे को लेकर अच्छा-खासा बखेड़ा हुआ। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए हमले के आरोपियों ने खुद को दुकान में कैद कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस के पसीने छूट गए।
मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने भीड़ को वहां से खदेड़ा। कुछ लोगों की पुलिस से धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने जैसे-तैसे आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान वहां काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भीड़ को भी वहां से खदेड़ा। काफी देर तक वहां हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

शहर के नयागंज बाजार में कब्जे को लेकर दो पक्षों में आपस में विवाद चल रहा है। इस विवाद में कुछ दिन पूर्व एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। शनिवार की सुबह जब एक पक्ष एक दुकान में कुछ निर्माण कार्य करा रहा था तो दूसरा पक्ष वहां आ गया और इसे रोकने लगा।
इस पर वहां फिर बखेड़ा खड़ा हो गया। मौके पर पुलिस भी आ गई और पुलिस ने वहां दोनो पक्षों को अलग-अलग कर दिया। इधर, एक पक्ष ने वहां से जा रहे एक युवक को अपनी दुकान में खींचकर उसे अपने साथ बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट भी कर दी। इस पर वहां हंगामा हो गया।
पुलिस और स्थानीय लोगों के दबाव के चलते इन लोगों ने इस युवक को अपनी गिरफ्त से छोड़ दिया। वहीं यह पक्ष पहले से ही जानलेवा हमले के आरोप में वांछित था। पुलिस को जब इनकी इस हरकत का पता चला तो पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करने आ गई।
इस पर इन लोगोें ने खुद को दुकान का शटर डालकर बंद कर लिया। इस पर पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए छत पर पहुंच गई तो कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की कर दी। मौके पर खासा मजमा लग गया और बीच बाजार में काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन

पुलिस ने जैसे-तैसे इन्हें अपनी हिरासत में लिया और कोतवाली सदर ले आई। पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी विष्णु वर्मा व उसके बेटे श्रीओम निवासीगण बिछुआ गली को गिरफ्तार किया है। यह दोनों जानलेवा हमला करने के आरोप में वांछित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें