फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नव वर्ष के जश्न में बिजली ने डाला खलल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ बिजली के उपकरण ओवर लोड हो रहे हैं। बृहस्पतिवार देर रात शहर के कई इलाकों में लोकल फॉल्ट के चलते काफी देर तक बिजली गुल रही। बिना बिजली नववर्ष की तैयारियों में खलल पड़ गया। काफी देर बाद बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
शहर, कस्बा, देहात में सर्दी बढ़ने के साथ बिजली के नखरे बढ़ गए हैं। कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार रात लोग वर्ष 2020 की विदाई के कार्यक्रम में नाच गाना कर रहे थे। इसी बीच करीब साढ़े 9 बजे शहर के सासनी गेट, रामलीला मैदान, सरक्यूलर रोड आदि इलाकों में लोकल फॉल्ट के चलते काफी देर तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना बिजली के लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बन गए। काफी देर बाद बिजली आई। लोग बिजली विभाग को कोसते हुए नजर आए। इस मामले में एसडीओ एसएन पांडेय का कहना है कि बिजली गुल का मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें