फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बारिश से कई इलाकों में बाधित रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बारिश में बिजली सिस्टम धोखा दे रहा है। शनिवार की सुबह 33 केवीए की लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। इस कारण कई घंटे तक शहर के कई इलाकों में बिजली संकट गहरा गया। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। सुबह बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
उल्लेखनीय है कि कई दिनों सुबह व शाम में हो रही बारिश के कारण बिजली की लाइनों में फाल्ट हो रहे हैं। इस कारण लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। शनिवार की सुबह तीन बजे के करीब गिजरौली व नवीपुर सब स्टेशन की 33 केवीए की लाइन में फाल्ट हो गया। इस कारण शहर के आवास-विकास कॉलोनी, नवीपुर कलां, आगरा रोड, नगला टीका, नगला भोजा सहित कई इलाकों में करीब दो घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना बिजली के लोगों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा। पांच बजे बिजली आने के बाद लोग तेजी के साथ कामों को निपटाने में जुट गए। कांशीराम टाउनशिप सब स्टेशन की 33 केवीए की लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। कई जगह पर लाइनों में फाल्ट के कारण बिना बिजली के लोगों को रहना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें