हाथरस : ब्लॉक कार्यालय के कक्ष में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय के प्रभारी बीडीओ, एपीओ व बीडीओ के चालक सहित क्षेत्र के पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। ग्रामीण अंचल के गिनौली किशनपुर, पुरदिलनगर व अमोसी से भी एक-एक संक्रमित मिले।
ब्लॉक कार्यालय में तीन व्यक्तियों के पॉजिटिव आने के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को क्वारंटीन कर दिया है। संवाद