फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वार्ड 15 में आठ हैंडपंप खराब, अमृत योजना के नल भी सूखे

विज्ञापन
हाथरस : इगलास अड्डे पर खराब हैंडपंप को दिखाते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लोगों के सामने पानी का संकट है। शहर के वार्ड संख्या 15 में आठ हैंडपंप खराब पड़े हैं। कई लोगों के घर में अभी तक अमृत योजना के कनेक्शनों में भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। ऐसे में लोग पानी की किल्लत से परेशान है। बिजली गुल होने पर उनके सामने यह समस्या और बढ़ जाती है।
उल्लेखनीय है कि शहर के वार्ड संख्या 15 में इगलास अड्डा, नई दिल्ली मोहल्ला औरी श्रीनगर आदि इलाके आते हैं। इन इलाकों में जल निगम ने पानी की पाइप लाइन तो डाल दी है, लेकिन इससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। गर्मी में रोजाना बिजली गुल हो रही है। इस कारण लोगों को इंडिया मार्क टू हैंडपंप का ही सहारा है। वार्ड में 10 हजार की आबादी पर कुल 30 हैंडपंप लगे हुए हैं। इनमें से आठ हैंडपंप खराब पड़े हैं। इस कारण लोगों के पानी के लिए मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन गर्मी में हैंडपंप सही नहीं करा रहा। इस कारण खासी परेशानी हो रही है। बिजली गुल हो जाए तो सबमर्सिबल भी नहीं चलते। ऐसे में जैसे-तैसे पानी का इंतजाम कर पाते हैं।
-राजू शर्मा
वार्ड में आबादी के हिसाब से हैंडपंप तो लगे हैं, लेकिन कई हैंडपंप शोपीस बने हैं। नगर पालिका प्रशासन से कई बार कहा गया आज तक कुछ नहीं हुआ है। पानी के लिए बहुत परेशानी है।
- शीलेंद्र सिंह
नगर पालिका द्वारा गर्मी को ध्यान में रखते हुए हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। कई हैंडपंप खराब होने के चलते दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। जब बिजली चली जाती है तो काफी मुश्किलें आती हैं।
- दिनेश शर्मा
मेरे वार्ड में 30 हैंडपंप लगे हुए हैं। इनमें से आठ हैंडपंप खराब है। इस संबंध में नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत भी करा दिया है। जल्द से जल्द हैंडपंप सही कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-सुरेश चौधरी, सभासद
हम शहर में हैंडपंपों की मरम्मत का काम तेजी से करा रहे हैं। हर माह 16 तारीख को हैंडपंप की रिपोर्ट जाती है। जहां से शिकायत मिलती है, वहां हैंडपंपों को दुरुस्त कराया जा रहा है। लोग कार्यालय में आकर इस बारे में बता सकते हैं।
-सोमप्रकाश, सहायक अभियंता जलकल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें