फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में टीबी से छुटकारा दिलाने का हो रहा प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हर साल 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है। इसको मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में टीबी के प्रति जागरुकता लाना है। इसके तहत वृहस्पतिवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को इस गंभीर रोग से बचाव के लिए जागरुक किया जाएगा। देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का संकल्प केंद्र सरकार ने लिया है। इसे साकार करने के लिए पूरे देश में समय-समय पर अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. प्रवीण भारती ने बताया कि टीबी एक ऐसी बीमारी है, जिसके प्रति लोगों को जागरुक होना बहुत जरूरी है। टीबी को खत्म करने के लिए कई उपचार पद्धतियों को भी खोजा गया है। टीबी एक संक्रामक बीमारी है। यह बीमारी एक प्रकार के माइक्रो बैक्टिरियम ट्यूबरयुक्लोसिस बैक्टीरिया (जीवाणु) के कारण होती है। टीबी अधिकतर फेफड़े पर ही असर करती है।
विज्ञापन

डीटीओ बताते हैं कि टीबी दो प्रकार की होती है। पल्मोनरी टीबी व एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी। ज्यादातर रोगी फेफड़ों की टीबी के होते हैं। यह बीमारी हवा के जरिये एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। फेफड़ों की टीबी के रोगी को खांसी जरूर आती है। खांसने पर थूक की बूंदें निकलती हैं, उसमें कीटाणु होते हैं, जो वायु मंडल में रहते हैं। हवा में इसके जीवाणु घंटों तक जीवित रहते हैं। खांसी को कभी भी नजरंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

डीटीओ ने बताया कि जिले में विश्व क्षय रोग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टीबी रोगियों को स्वयंसेवी संस्थानों द्वारा गोद लिया जाएगा। इसके साथ ही टीबी मुक्ति को लेकर शपथ ग्रहण का आयोजन किया जाएगा। सीएमओ डॉ. अनिल सागर वशिष्ठ ने बताया कि क्षय रोग के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से ही प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है। टीबी के लक्षणों और उपचार की सही-सही जानकारी जनमानस को होना बहुत आवश्यक है। संवाद
टीबी के लक्षण
- लगातार दो हफ्तों से खांसी का आना और आगे भी जारी रहना
- इस रोग में शाम को बुखार हो जाता है
- छाती (सीने) में दर्द की शिकायत भी होती है
- गले में गिल्टी या सूजन होना
- वजन घटने लगता है
- सांस फूलने लगती है
सक्रिय बलगम जांच केंद्र-
- एमडी टीबी चिकित्सालय
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दराराऊ
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरती
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसावर
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाड़पुर
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथरस जंक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें