फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पहले नेताओं में धर्म निरपेक्ष बनने की होड़ थी, अब हिंदू बनने की : तोगड़िया

विज्ञापन
हाथरस : डॉ. प्रवीण तोगड़िया को ज्ञापन देते समाजसेवी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पहले देश के नेताओं में धर्म निरपेक्ष बनने की होड़ थी और अब हिंदू बनने की होड़ मची है। इसका श्रेय हिंदुत्व के अभियान को जाता है। आनंदित करने वाली बात यह है कि भारत की राजनीति का हिंदूकरण हो गया है। यह बात अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि मैं भी सच्चा हिंदू हूं। अखिलेश यादव कहते हैं कि काशी का काम मैंने किया है। ममता बनर्जी कहती हैं कि मैं चंडी पाठ करती हूं। अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि मैं अयोध्या जाता हूं। योगी तो बार-बार अयोध्या जाते हैं। इसका श्रेय हिंदुत्व के अभियान को जाता है। उन्होंने काशी विश्वनाथ के भव्य धाम के सवाल के जवाब में कहा कि काशी में ज्ञानव्यापी मस्जिद की जगह विश्वनाथ का भव्य मंदिर बनना चाहिए। उन्होंने परोक्ष रूप से भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सरकार है तो आखिर इसके लिए कानून क्यों नहीं बन रहा। जनसंख्या नियंत्रण के लिए भी कानून बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का श्रेय यहां की हिंदू जनता को है। हमारे पुरखे 450 वर्षों से मंदिर निर्माण के लिए लड़ रहे थे। देेश की 100 करोड़ हिंदू जनता को राम मंदिर का श्रेय जाता है। भगवान के नाम पर राजनीति करने वालों को भगवान अगला जन्म कुत्ते का देगा। देश में कोई हिंदू बिना सहायता के नहीं रहेगा। इसके लिए हेल्पलाइन नं. 02066803300 जारी किया है। कोई हिंदू बिना डॉक्टर के नहीं रहेगा, इसके लिए दस हजार हिंदू चिकित्सक जोड़े हैं। जो हर रोज एक गरीब हिंदू का फ्री इलाज करेंगे। कोई हिंदू भूखा नहीं रहेगा। इसके लिए एक लाख घरों में थैली बांटी हैं जो हर रोज एक मुट्ठी अनाज उसमें देंगे और उस अनाज से गरीबों को 10 किलो अनाज निशुल्क दिया जाएगा। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ईश्वरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोजे, प्रांत अध्यक्ष यशपाल, प्रांत उपाध्यक्ष धमेंद्र राजपूत, मनोज यादव, मदनगोपाल वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें