हाथरस : हाथरस के ऐतिहासिक मंदिर श्रीदाऊजी महाराज में तोप का गोला देखते अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिष?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध लगना चाहिए। इस्लाम के केंद्र सऊदी अरब ने तब्लीगी जमात को गेट वे मानते हुए उस पर प्रतिबंध लगा दिया, जबकि तब्लीगी जमात का मुख्यालय उत्तर प्रदेश के देवबंद में है, इसलिए जमात पर प्रतिबंध लगना चाहिए। डॉ. तोगड़िया ने एक सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि निशाना मैं एक छोटा सेवक हूं और वह प्रधान सेवक हैं। प्रधान सेवक 100 एकड़ के बंगले में रहते हैं, इसलिए प्रधान सेवक और छोटे सेवक के मध्य संवाद कैसे हो सकता है। संवाद
दाऊजी मंदिर में की पूजा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
हाथरस। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने किला परिसर स्थित मंदिर श्रीदाऊजी महाराज के दर्शन किए। उन्होंने दाऊ बाबा और रेवती मैया का आशीर्वाद लिया। मंदिर में महंत पवन चतुर्वेदी ने पूजा-अर्चना कराई और तोगड़िया को प्रसाद भेंट किया। मंदिर के महंत पवन चतुर्वेदी ने बताया कि अंग्रेजों ने मंदिर को ध्वस्त करने के लिए तोप के गोले बरसाए, लेकिन दाऊजी महाराज की कृपा से मंदिर सुरक्षित रहा।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश शर्मा ने मंदिर सेे संबंधित एवं अन्य समस्याओं को लेकर उनको ज्ञापन सौंपा। उन्होंने डॉ. तोगड़िया से समस्याओं के निराकरण की मांग की। इसके बाद उनका श्याम कुंज में मदनगोपाल वार्ष्णेय के आवास पर जोशीला स्वागत किया गया। वहां उन्होंने परिषद के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। संवाद