फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने बोला हमला, मची भगदड़

विज्ञापन
मधुमक्खी के हमले में घायल पूर्व चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कस्बा पुरदिलनगर के पथवारी मोहल्ले स्थित श्मशान घाट पर मंगलवार की सुबह अंतिम संस्कार के लिए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों ने दर्जनों लोगों को डंक मार दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। बचने के लिए कोई पानी में कूद गया तो कोई खेत में लेट गया।
टाउन एरिया के पूर्व चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा के चेहरे व शरीर पर मधुमक्खियों ने डंक मारकर जख्मी कर दिया। उनका निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। मोहल्ला निवासी गंगा सिंह की पत्नी बिरमा देवी (50) की कैंसर से मौत हो गई। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिता को आग देने के बाद अचानक मधुमक्खियों के दल ने भीड़ पर धावा बोल दिया। मधुमक्खियों के इस हमले से लोग घबरा कर इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने तो गड्ढे में छलांग लगा दी, तो कुछ लोगों ने खड़ी फसल में नीचे लेट कर अपनी जान बचाई। देखते-देखते दर्जनों लोगों के मुंह सूज कर लाल हो गए। हर्षकांत कुशवाहा को सिकंदराराऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें