फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना काल में शहर के 16 हजार लोगों ने जलाई उधार की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते बिजली महकमे के राजस्व का ढर्रा बिगाड़कर रख दिया है। अप्रैल माह में शहर के 35 हजार में से 16 हजार उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल जमा नहीं किया है। इस कारण दो से तीन करोड़ विभाग को हाथ नहीं लगा है। अब विभागीय अधिकारी संक्रमण कम होने के बाद ही राजस्व की स्थिति में सुधार आने की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर में आधा दर्जन से अधिक बिजलीघरों के जरिये 35 हजार लोगों को बिजली दी जाती है। हर माह 10 से 12 मिलियन बिजली की खपत होती है।
कोरोना काल में बिजली की खपत तो बढ़ गई है, लेकिन उपभोक्ता हर महीने विभाग को बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। अप्रैल माह में संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी तो लोग घरों मे कैद हो गए। इस कारण बिलिंग काउंटरों पर सन्नाटा पसर गया है। संक्रमण चलते बकायेदारों पर कार्रवाई भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें