फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ओवरब्रिज पर बसों व अन्य वाहनों के रोके जाने से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ओवरब्रिज बनने के बाद भी जाम की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। ओवरब्रिज से पहले रोडवेज बसों को रोका जाए, वाहनों के स्टॉपेज के लिए स्थान नियत हो जाए तो लोगों को जाम के राहत मिल सकती है। शहर के मोहनगंज व घंटाघर पर सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है।
शहर के लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज का निर्माण किया गया। ओवरब्रिज निर्माण होने के बाद भी शहर के आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगा रहता है। क्योंकि ओवरब्रिज शुरू होते ही रोडवेज बस व अन्य वाहन चालक वाहनों को वहां रोक देते हैं। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है और लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था में सुधार की जरूरत :
जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है। शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों को रोकने के लिए स्थान नियत हो तो काफी हद तक जाम से निजात मिल सकती है। इसके अलावा ओवरब्रिज पर लोग अचानक वाहनों को मोड़ देते हैं। इस कारण ओवरब्रिज के दोनों छोरों पर आपस में वाहनों के भिड़ने से लोग घायल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें