फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चुनाव के चलते सहालग में नहीं मिल रही गाड़ियां

विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस में बैठने के लिए यात्रियों की लगी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में शादियों की धूम मची हुई है। 18-22 फरवरी तक शादियों के नौ शुभ मुहूर्त हैं। इस दौरान 100 से अधिक शादियां हैं। लेकिन शादी वाले घरों के सामने सबसे बड़ी दिक्कत गाड़ियों की है। बैंड बाजा बरात सब तैयार है लेकिन वाहन नहीं मिल रहे हैं। बसों के चुनाव में जाने और निजी वाहन संचालकों के पास अधिग्रहण के नोटिस पहुंचने के बाद वाहनों की किल्लत हो गई है।
उल्लेखनीय है कि फरवरी में नौ, दस, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 फरवरी तक बड़े सहालग हैं। फोर्स को लाने, ले जाने के लिए दो दर्जन से अधिक बसें चुनाव ड्यूटी में चली गई हैं। चुनाव में 500 बसों के साथ एक हजार से अधिक छोटी गाड़ियों में कार, ईको, वैन, मिनी बस, मेटाडोर का अधिग्रहण किया गया है। इसमें प्राइवेट स्कूलों के वाहन भी शामिल हैं। कुछ लोगों ने वाहन संचालन पर विराम लगा दिया है। उन्हें अधिग्रहण का डर है। ऐसे में बरात ले जाने वाले लोग काफी परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बसस्टैंड पर बसों का टोटा, यात्री मुश्किल में
जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, रोडवेज बसें चुनाव ड्यूटी के लिए भेजी जा रही हैं। हाथरस डिपो से अब तक 23 बसें फोर्स के लिए अधिग्रहित हो चुकी हैं। डिपो में पहले से ही बसों की कमी चल रही है। इस कारण हाथरस डिपो ने नौ बसें अतरौली से मंगाकर भेजी है। लोकल से लेकर लंबे रूट तक यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। यात्री मुश्किलों से जूझ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें