फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले भर में मनाई गई डॉ. आंबेडकर की जयंती

विज्ञापन
हाथरस : डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाते भाजपा नगर कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बुधवार को जिले भर में केक काटकर धूमधाम के साथ मनाई गई। सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। गोष्ठी के जरिए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। सुबह शहर में बाइक रैली निकाली गई और बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने की अपील की गई।
भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में डॉ भीमराव आंबेडकर के छविचित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई। सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि डॉ. आंबेडकर युग पुरुष थे। मौके पर हरिशंकर राना, भगवानदास माहौर, विवेक वार्ष्णेय, मूलचंद्र वार्ष्णेय, मोहन पंडित, अमन जैन, सचिन वर्मा, रवि वार्ष्णेय, अजय कुमार, मुकेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन

सीयल खेड़ा स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने माल्यार्पण किया। पालिकाध्यक्ष ने लोगों को मास्क वितरण किए और कोविड को हराने के उपाय भी बताए। कार्यक्रम में अशोक गोला, मोहित शर्मा के अलावा सभासद व स्थानीय लोग मौजूद थे। भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने खंदारीगढ़ी में बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, अर्जुन वाल्मीकि, भूपेंद्र कौशिक, विनोद चौधरी आदि थे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने नगला खान स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस अकेली पार्टी है जो बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलकर उनके कार्यों का अनुसरण करती है। मौके पर रामू खटीक, मुबीन खान, निखिलवर्ती पाठक, पवन पंडित, रामा देवी, ऋषि कुमार कौशिक, अविनाश पचौरी, कपिल नरुला, बीना गुप्ता, रचित शर्मा, विष्णु कुमार, आकाश पौरुष, संजय कप्तान आदि थे।
भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष दयाराम शीतल के कैंप कार्यालय पर जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। भीम वंदना के साथ केक काटा गया। कार्यक्रम में राजकपूर, बलवीर सिंह गौतम, योगेंद्र कुमार, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, युवराज सिंह आदि थे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश चौटाला ने किया।
ब्लॉक मुरसान के गांव कुंवरपुर, गांव चितावर में विधायक सादाबाद व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इधर, जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह ने ओढ़पुरा में आंबेडकर की जयंती मनाई। वहीं बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख ने भी अपने आवास पर डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

स्कूलों में भी मनाई गई आंबेडकर जयंती
ारबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरसान में डॉ. भीमराव राम आंबेडकर की जयंती सादगी व उल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधक रजनेश कुमार व प्रधानाचार्य सुधा चौधरी ने डॉ. आंबेडकर के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल में आंबेडकर की जयंती मनाई गई और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह भैयाजी ने गांव राजपुर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बताए गए रास्ते पर चलने की लोगों से अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें