फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नवरात्र के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की हुई आराधना

विज्ञापन
हाथरस : बौहरे वाली देवी मंदिर पर नवरात्र के चलते पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को घर-घर में देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। भोर की पहली किरण से मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। सुबह घर-घर में अज्ञारी की गई और उसके बाद नजदीकी देवी मंदिरों में जाकर देवी प्रतिमाओं का जलाभिषेक किया गया। प्रमुख मंदिरों में शाम को देवी के मनोहारी शृंगार किए गए।
हालांकि बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते इस बार मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ कम ही दिख रही है। श्रद्धालु घरों में रहकर ही पूजा-अर्चना करने को ज्यादा तरजीह दी जा रही है। शहर के बौहरे वाली देवी मंदिर, रमनपुर स्थित चामुंडा मंदिर, चामड़ गेट स्थित चामुंडा देवी मंदिरों में दोपहर तक पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम को मंदिरों में भव्य शृंगार कि
विज्ञापन
विज्ञापन

ए गए। देर रात तक मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चला। कोरोना के चलते कई मंदिरों पर नियमों का पालन किया गया तो कई मंदिरों पर भक्त बिना मास्क के आए और सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें