फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पार्टी के लिए स्वेच्छा से अधिक से अधिक दें दान : रावत

विज्ञापन
भाजपा के कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते शहर अध्यक्ष। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा की नगर कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय पर शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य वक्ता के रूप में माइक्रो डोनेशन (सूक्ष्म दान) अभियान के संयोजक पवन रावत रहे।
शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने सभी पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्षों से अपील की कि सभी लोग अपने अपने मोबाइल से अपनी अपनी स्वेच्छा से पार्टी को दान अवश्य दें। अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। भाजपा ही राष्ट्रहित में कार्य करने वाली पार्टी है।
विज्ञापन

बैठक में कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, सोनिया नारंग, अमन पाराशर, दिलीप चौधरी, रजत अग्रवाल, भूपेंद्र कौशिक, पूनम शर्मा, राजकुमारी चौहान, सुनीता दीक्षित, ज्योति खुराना, राजेंद्र चौहान, मुवीन खान, माधव सिंह, विशाल ठाकुर, सुरेश चौधरी, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार वर्मा एडवोकेट, राजेश सिंह गुड्डू, रमेश राजपूत आदि थे।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा की पत्नी व महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष गुंजा शर्मा के नेतृत्व में किला गेट स्थित आवास पर शिविर का आयोजन किया गया। महिलाओं का प्रतीक चिह्न भेंटकर और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रशांत शर्मा के बैनर तले अभियान चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें