न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बागला जिला अस्पताल में एआरवी इंजेक्शन नहीं होने पर हंगामे की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने पर डीएम रमेश रंजन ने इसका संज्ञान लिया है। इस संबंध में उन्होंने सीएमओ से जानकारी ली।
इस पर उन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी बृजेश राठौर ने बताया कि 17 जनवरी को एआरवी इंजेक्शन मंगाने के लिए सरकारी वाहन लखनऊ भेजा गया था। लखनऊ मुख्यालय पर इंजेक्शन अभी उपलब्ध नहीं है। अभी 150 इंजेक्शन पीएचसी/ सीएचसी के लिए प्राप्त हुए हैं। बागला जिला चिकित्सालय केंद्र के लिए एआरवी इंजेक्शन प्राप्त नहीं हुए हैं। एआरवी इंजेक्शन प्राप्त होने पर वहां मरीजों को लगवाए जाएंगे।