फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: डीएम ने परखी सीजेएम कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
हाथरस: सीजेएम कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम और अन्य अधिकारीगण। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
डीएम ने परखी सीजेएम कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

टूटी बाउंड्री को सही कराने, मेटल डिटेक्टर डोर को मेन गेट पर लगवाने के दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एएसपी सिद्धार्थ वर्मा नेे सीजेएम कोर्ट का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने टूटी बाउंड्री सही कराने व बाउंड्री को ऊंचा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बिना पास के किसी को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाए।
डीएम ने पाया कि 52 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है, जिसमें चार डीएमडी, चार एचएचएमडी समसेजा बैगेज है। सीजीएम कोर्ट के मुख्य द्वार पर लगी मेटल डिटेक्टर डोर को मुख्य द्वार पर लगाने के निर्देश दिए। मेटल डिटेक्टर डोर मुख्य द्वार से दूर होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तत्काल उसको मुख्य द्वार पर सटाकर लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को टूटी हुई बाउंड्रीवाल को सही कराने व बाउंड्रीवाल की दीवार को ऊंचा कराने कें निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किए जाने वाले कार्यों को भलीभांति समझ लें तथा कार्य योजना के अनुरूप समन्वय करते हुए कार्य को पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि बिना गेट पास के अंदर प्रवेश कदापि नहीं किया जाए। न्यायालय की सुुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस सुरक्षा कर्मियों को प्रशिक्षण कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीजे प्रथम आशीष जैन, स्पेशल जज एससी-एसटी वाईआर गुप्ता, अग्निश्मन अधिकारी, सीओ सिटी, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मी कांत सारस्वत, सचिव अरविंद वशिष्ठ व अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें