फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डीएम ने जाना जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल

विज्ञापन
हाथरस : जिला अस्पताल में रजिस्टर चेक करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। महिला अस्पताल परिसर में बने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में भी जिलाधिकारी ने जानकारी ली। साफ-सफाई को लेकर सुधार के निर्देश दिए।
शुक्रवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण किया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण करते हुए यहां पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से भर्ती बच्चों के बारे में जानकारी ली। साथ ही बच्चों को दिए जाने वाले खान-पान के बारे में भी जाना। साथ में मौजूद सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर, सीएमएस डॉ. आईवी सिंह को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें