हाथरस: कलेक्ट्रेट परिसर में सातवीं आर्थिक गणना का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
सातवीं आर्थिक गणना का डीएम ने किया शुभारंभ
हरी झंडी दिखाकर सीएचसी संचालकों को किया रवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शासन के निर्देश पर जिले में सातवीं आर्थिक गणना का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने हरी झंडी दिखाकर केंद्र संचालकों को रवाना किया।
शासन के निर्देश पर इस बार सीएससी के माध्यम से आर्थिक गणना का काम किया जा रहा है। सीएससी की ओर से ग्राम पंचायतों में सुपरवाइजर व एनुमेटरों के माध्यम से गणना का काम शुरू किया गया है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि इस बार आर्थिक गणना पेपर लैस माध्यम से की जा रही है। ऑनलाइन ऐप के माध्यम से सीधे रिपोर्ट शासन को पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि सावधानीपूर्वक डिटेल को भरें। किसी भी प्रकार की गलती नहीं करें, जिससे आने वाले समय में व्यक्ति को परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि आर्थिक गणना में कोई भी परेशानी आती है तो अपने अधिकारियों के माध्यम से जिला प्रशासन से संपर्क करें। इस मौके पर सीडीओ आरबी भास्कर, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, सीएससी प्रबंधक प्रदीप कुमार, प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।