सादाबाद क्षेत्र में ग्रामीणों को जागरूक करती आबकारी विभाग की टीम।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आबकारी टीम ने ग्राम बिसावर व खामानीगढ़ी में अवैध शराब के संदिग्ध अड्डों पर छापेमारी की। टीम ने हाथरस-आगरा राजमार्ग पर संचालित ढाबों की चेकिंग की गई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि इस दौरान किसी प्रकार के मादक पदार्थों की बरामदगी नही हुई।
टीम ने त्योहारों के मद्देनजर ग्रामों में चौपाल के माध्यम से जनसामान्य को अवैध, नकली व सस्ती मदिरा के सेवन से दूर रहने के लिए जागरूक किया और उन्हें इसकी शपथ भी दिलाई। टीम ने लोगों से अपील की गई कि वह अवैध अड्डों से बिकने वाली नकली व सस्ती मदिरा के बारे में पुलिस को सूचना दें। टीम में आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन अलीगढ़ मुकेश कुमार, आबकारी निरीक्षक रविंद्र कुमार मिश्र व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सादाबाद कृष्ण मुरारी सिंह थे।