फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला जज, डीएम व एसपी ने देखीं जेल की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
हाथरस : जिला कारागार अलीगढ़ का निरीक्षण करते जिला जज, सीजेएम, डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश श्रीमती मृदुला कुमार, जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने मंगलवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार अलीगढ़ का निरीक्षण किया। जनपद न्यायाधीश ने जेलर प्रमोद कुमार सिंह से कारागार में निरुद्ध बंदियों की वर्तमान स्थिति में जानकारी ली।
जेलर ने बताया कि वर्तमान में जनपद हाथरस से संबंधित कुल 1,150 बंदी जेल में निरुद्ध हैं। इनमें 1,102 पुरुष और 40 महिलाएं 40 और आठ किशोर (18 से 21 वर्ष) के हैं। जनपद हाथरस की महिला के साथ एक बच्चा भी है। जनपद न्यायाधीश ने पुरुष और महिला बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदियों से उनकी तारीख पेशी एवं भोजन के संबंध में जानकारी ली। बीमार निरुद्ध बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में एवं उनको दी जाने वाली दवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने बंदियों की हिस्ट्री टिकटों को देखा। कुछ हिस्ट्री टिकटों पर अग्रिम तिथि अंकित नहीं थी। जेलर को हिस्ट्री टिकटों पर अग्रिम तिथि अंकित करने के निर्देश दिए। साफ-सफाई एवं खाने-पीने की व्यवस्था के संबंध में पता किया तो देखा कि कारागार में साफ-सफाई पर्याप्त अवस्था में नहीं थी। जेलर को निर्देशित किया कि कारागार में नियमित रूप से साफ-सफाई कराया जाना सुनिश्चित करें। डीएम ने जेलर को कोरोना महामारी के चलते हुए सैनिटाइजर एवं मास्क की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव कुमारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें