फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला हुआ कोरोना मुक्त, अब एक भी सक्रिय केस नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के लोगों के लिए राहत की बात है। लगभग पांच महीने बाद हाथरस जिला पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गया है। अब जिले में कोरोना संक्रमण का एक भी सक्रिय मामला नहीं है। बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर का भी जिले में सामान्य जन-जीवन पर काफी असर देखने को मिला।
जनवरी के मध्य में तीसरी लहर अपने चरम पर थी। 15 जनवरी को जिले में एक दिन में 101 कोरोना संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने तीसरी लहर से निपटने के भी व्यापक बंदोबस्त किए थे। एमडीटीबी अस्पताल सहित कई चिकित्सालयों को कोविड अस्पताल बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी लहर में जिले में 835 लोग संक्रमित हुए। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में तीसरी लहर में कोई मृत्यु नहीं हुई। पिछले कई दिन से कोरोना का कोई केस सामने नहीं आया। एक मात्र संक्रमित व्यक्ति भी बृहस्पतिवार को स्वस्थ होकर घर लौट आया। अब स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें