हाथरस: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर जानकारी देते अधिवक्ता।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम तय कर दिया गया है। एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए नौ अक्तूबर को चुनाव होगा और इसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 21 सितंबर से 25 सितंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक नामांकन पत्र बार रूम स्थित चुनाव अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। 28 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 सितंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
इसी दिन शाम चार बजे प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। नौ अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा और इसी दिन परिणाम घोषित होगा। चुनाव संचालन समिति में अजय कुमार अरोड़ा, अतुल आंधीवाल, चौ. वीरेंद्र सिंह, विवेक कटारा, यतेंद्र कुमार शर्मा, दिनेश कुमार बंसल, चंद्रमोहन ऋषि, ठा. रवेंद्र सिंह, कपिल मोहन गौड़ आदि शामिल हैं। चुनाव सहयोगी में गोविंद वशिष्ठ व हेमंत वार्ष्णेय को शामिल किया गया है।