फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 42 हजार कार्डधारकों को हुआ निशुल्क खाद्यान्न का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से कोरोना महामारी को लेकर राशन कार्डधारकों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस क्रम में अंत्योदय योजना के राशनकार्ड धारकों को प्रति कार्ड 20 किग्रा गेहूं व 15 किग्रा चावल और पात्र गृहस्थी योजना के समस्त राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किग्रा गेहूं और दो किग्रा चावल नि:शुल्क वितरित किया जा रहा है। अंत्योदय श्रेणी के लाभार्थियों को तीन किग्रा चीनी प्रति कार्ड वितरित की जा रही है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि रविवार को खाद्यान्न वितरण शुरू हो गया है। पहले दिन 42 हजार कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण कर दिया गया है। पारदर्शिता के लिए नोडल अधिकारियों को भी नामित किया गया है, जिससे कार्डधारक को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न मुहैया हो सके। उन्होंने बताया कि कोरोना को देखते हुए कोविड नियमों का पालन कर खाद्यान्न का वितरण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें