फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 8810 कामगारों को जल्द मिलेगी आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण इलाकों के कामगारों को जल्द ही शासन और प्रशासन स्तर से आर्थिक मदद मिल सकेगी। पंचायतराज विभाग की ओर से 8810 कामगारों का सत्यापित डेटा प्रशासन को भेज दिया गया है। राहत पोर्टल पर इस डेटा को अपलोड कर दिया गया है। प्रशासनिक स्तर से डेटा को शासन को अग्रसारित किया जाएगा। इसके बाद इन कामगारों को आर्थिक मदद मिल सकेगी।
शासन स्तर से कोरोना महामारी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में खोमचे और रेहड़ी वालों और मोची आदि लोगों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए थे, जिससे इन लोगों को एक हजार रुपये की आर्थिक मदद मिल सके। ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों को ऐसे कामगारों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए थे। ग्रामीण क्षेत्र से 8810 कामगारों का डेटा पंचायतराज विभाग को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस डेटा को ब्लॉक स्तरीय व ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों से सत्यापित कराया गया। सत्यापित डेटा को पंचायतराज विभाग के ऑपरेटरों द्वारा पोर्टल पर फीड कर दिया गया है। इस डेटा को राहत पोर्टल के जरिए एडीएम को अग्रसारित कर दिया गया है। अब एडीएम स्तर से डेटा को सत्यापित कर शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद जल्द ही धनराशि लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से सत्यापित डेटा को अग्रसारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें