हाथरस : खाद्यान वितरित करते विधायक सदर हरीशंकर माहौर। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में रविवार को निशुल्क राशन वितरण का शुभारंभ हो गया। अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को 35 किग्रा खाद्यान्न एवं पात्र गृहस्थी राशन काडर्धारकों को पांच किग्रा खाद्यान्न प्रति यूनिट के साथ प्रति अन्तयोदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को एक किग्रा चना, एक किग्रा आयोडाइज्ड नमक एवं एक लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल भी वितरित किया गया।
पहले दिन जनपद में 354 उचित दर की दुकानों पर 18600 कार्डधारकों को राशन दिया गया। तहसील सासनी के ग्राम बिजाहरी में सांसद राजवीर दिलेर ने 100 लाभार्थियों को खाद्यान्न, आयोडाइज्ड नमक, चना एवं रिफाइंड तेल नि:शुल्क वितरण किया गया। तहसील हाथरस के ग्राम रतनगढी में सदर विधायक हरिशंकर माहौर जी एवं तहसील सिकंदराराऊ के नगर क्षेत्र में विधायक वीरेंद्र सिंह राना व तहसील सादाबाद के ग्राम नगला बंजारा में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संवाद